Friday, 7 July 2017

मोत्सू -जी बौद्ध मठ, इवाते  प्रीफेक्चर,जापान

 मोत्सू -जीबौद्ध मठ  बौद्ध धम्म की   तेंदई संप्रदाय का मुख्यालय है जिसे 850 में बनाया गया था। यह  स्थान  यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल के रूप में सूचीबद्ध है। माना जाता है कि यह पर एक समय 40 इमारतें थीं जिस का निर्माण  कीमती धातुओं और मूल्यवान लकड़ी से किया गया था ,साथ ही 500 मठों थे जहा बौद्ध  भिक्षुओं द्वारा धम्म  की शिक्षा दी जाती थी।  13 वीं शताब्दी में विनाशकारी आग और बाद के वर्षों में युद्धों ने  इन में से ज्यादातर को ख़त्म कर दिया। अब यह एक हॉल जिस में बुद्ध की मूर्ति है एक बिल्डिंग जिस में बौद्ध धम्म की शिक्षा दी जाती है एक गार्डन और एक तालाब ही बचा  है लेकीन पुराने बौद्ध अवशेष  अभी भी देखे जा सकते है। वर्ष के निश्चित समय में तालाब फूलों से फूलों से घिरा हुआ रहता है यह बगीचे के सबसे सुंदर दृश्य के रूप में माना जाता है।

Monday, 3 July 2017

चुसन-जी बौद्ध मठ, इवाते  प्रीफेक्चर,जापान

चुसन-जी बौद्ध मठ  को  फुजिवारा नो कियोहीरा द्वारा 1095 में बनाया गया था। 1100 से पहले इस क्षेत्र में बौद्ध गतिविधि का पुरातात्विक या ऐतिहासिक रिकॉर्ड नहीं है।

Saturday, 25 February 2017

सगामी -जी   बौद्ध मठ, ह्योगो प्रीफेक्चर,जापान 

 सगामी -जी  बौद्ध मठ जापान के ह्योगो प्रीफेक्चर में स्थित है, यह यह महायान बौद्ध धर्म की  शिंगोन बौद्ध शाखा का मठ है। मठ  के रिकॉर्ड के मुताबिक साल 745 में बौद्ध भिक्षु गायोंकी को दिव्य वाणी सुनाई दी की इस स्थान पर  मठ का निर्माण किया जाये तब उन्होंने म्राट शोमू से अनुरोध किया और उन्होंने इसे बनाने का आदेश दिया 
टाइसन -जी   बौद्ध मठ, ह्योगो प्रीफेक्चर,जापान 

 टाइसन -जी   बौद्ध मठ जापान के ह्योगो प्रीफेक्चर में स्थित है, यह यह महायान बौद्ध धर्म की टेंडाई बौद्ध शाखा का मठ है। इसे  716 में महारानी गेनशो  के निर्देश द्वारा स्थापित किया गया था। इस का मुख्य हाल 1293 में  बनाया गया था जिसे जापान सरकार ने राष्ट्रीय खजाना घोषित किया हुआ है।


ककुरिन  -जी  बौद्ध मठ, ह्योगो प्रीफेक्चर,जापान 

ककुरिन  -जी बौद्ध मठ जापान के ह्योगो प्रीफेक्चर में स्थित है, यह यह महायान बौद्ध धर्म की टेंडाई बौद्ध शाखा का मठ है। यह 589 में राजकुमार शोतोकु  के निर्देश द्वारा स्थापित किया गया था इस का काम 1112 में पूरा हुआ और मठ मुख्य हॉल 1397 में पूरा किया गया मठ और मुख्य हाल जापान सरकार ने राष्ट्रीय खजाना घोषित किया हुआ है।
जोड़ो -जी  बौद्ध मठ, ह्योगो प्रीफेक्चर,जापान 

 जोड़ो -जी बौद्ध मठ जापान के ह्योगो प्रीफेक्चर में स्थित है, यह यह महायान बौद्ध धर्म की शिंगोन  बौद्ध शाखा का मठ है। इसे1190 - 1198  के बीच  स्थापित किया गया था। इसे जापान सरकार ने राष्ट्रीय खजाना घोषित किया हुआ है। इस की वास्तुकला में जापानी और चीनी वास्तुकला की झलक है 
इचिजो - जी बौद्ध मठ, ह्योगो प्रीफेक्चर,जापान 

इचिजो - जी बौद्ध मठ जापान के ह्योगो प्रीफेक्चर में स्थित है, यह यह महायान बौद्ध धर्म की  टेंडाई बौद्ध शाखा का मठ है। इसे  650 में सम्राट कोटकु  के निर्देश द्वारा स्थापित किया गया था। इस का काम  1171 में पूरा किया गया इसे जापान सरकार ने राष्ट्रीय खजाना घोषित किया हुआ है।