Saturday 15 July 2017


सोजी -जी बौद्ध मठ, कानागावा प्रीफेक्चर,जापान


सोजी -जी बौद्ध मठ जापान के कानागावा प्रीफेक्चर में स्थित है। इसे 740 में एक शिंगोन बौद्ध मठ के रूप में स्थापित किया गया था इस में कुल 12 इमारते है  1898 में मठ पूरी तरह से आग से नष्ट हो गया था इसे 1911 में वापस बनाया गया यह जापान में सबसे बड़े और व्यस्ततम बौद्ध संस्थानों में से एक है



यहां के बौद्ध भिक्षु की दिनचर्या 


20 वीं शताब्दी के मध्य के अनुसार, भिक्षुओं का दिन गर्मियों में 3 बजे शुरू होता है और सर्दियों में एक घंटे बाद में इस के बाद सभी बौद्ध भिक्षु 2 घंटे  जाज़ेन नाम की ध्यान विद्या का अभ्यास करते है यह विपश्यना का ही एक रूप है 75 मिनट के लिए सभी बौद्ध ग्रन्थ का पाठ करते है बाद में नाश्ता (चावल दलिया, चाय और अचार) खाते हैं और फिर 90 मिनट के लिए वे इमारतों और बहार साफ़ सफाई करते है 8 बजे वे चीनी कविता और डोन्गेन और केज़न जैसे ज़ेनजियों के लेखन का अध्ययन करते हैं।11 बजे वे ब्यूसूडेन जाते हैं जहां वे आगंतुकों के लिए बौद्ध सूत्रों का पाठ करते है 1 से 3 बजे वे खाना खाते है इस के बाद वे एक बार फिर आगंतुकों के लिए बौद्ध सूत्रों का पाठ करते है और 5 बजे खाना खाते है और 6 से 8 बजे उन के गुरु द्वारा  उन्हें बौद्ध सूत्र पढ़ना सिखाया जाता है  8  से 9 बजे तक वे जाज़ेन  अभ्यास करने के लिए वापस आते हैं और 9 बजे सो जाते है 

Tuesday 11 July 2017

कोटकु-इन  बौद्ध मठ, कानागावा प्रीफेक्चर,जापान


कोटकु-इन बौद्ध मठ जापान के कानागावा प्रीफेक्चर में स्थित है। यह मठ "महान बुद्ध" के लिए प्रसिद्ध है,जो मठ के बहार  बुद्ध की एक विशाल  कांस्य प्रतिमा है जो जापान के सबसे प्रसिद्ध प्रतीकों में से एक है।प्रतिमा लगभग 13.35 मीटर (43.8 फीट) लम्बी  है जिसमें आधार शामिल है और इसका वज़न  93 टन है।

केंचो  -जी बौद्ध मठ, कानागावा प्रीफेक्चर,जापान


केंचो  -जी बौद्ध मठ जापान के कानागावा प्रीफेक्चर में स्थित है,केंचो जी जापान में सबसे पुराना बौद्ध धम्म की ज़ेन शाखा का  प्रशिक्षण मठ है और कामकुरा पांच-पर्वत प्रणाली में सर्वोच्च रैंक रखती है। 
 पांच-पर्वत प्रणाली की शुरवात भारत में हुयी थी इस के अंदर मठ को किसी निर्जन स्थान पर बनाया जाता है भारत से ही यह चीन और जापान पंहुचा ।  यह मठ सम्राट गो-फुकुसा के आदेश पर बनाया गया था जिस का काम  1253 में पूरा किया गया था। 

होकोकु -जी बौद्ध मठ, कानागावा प्रीफेक्चर,जापान

होकोकु  -जी बौद्ध मठ जापान के कानागावा प्रीफेक्चर में स्थित है,जो अपने  बांस उद्यान के लिए प्रसिद्ध, इसे"बांस मठ" भी कहा जाता है।  यह मठ 13,000 वर्ग मीटर में फैला है। इसे 1334 में बनाया  गया था। 

इनगाकु  -जी बौद्ध मठ, कानागावा प्रीफेक्चर,जापान

 इनगाकु  -जी बौद्ध मठ जापान के  कानागावा  प्रीफेक्चर में स्थित है। इनगाकु  -जी बौद्ध मठ 1282 में एक चीनी जेन बौद्ध  भिक्षु द्वारा जापान के तत्कालीन शासक होजो टोकिमुने के अनुरोध पर 
स्थापित किया गया था जिन्होंने 1274 से 1281 की अवधि में एक मंगोल आक्रमण को रोका था। इस बौद्ध मठ को दोनों पक्षों के जो लोग   जो युद्ध में मारे गए थे उन की याद में बनाया गया था साथ ही बौद्ध धम्म जी जेन शाखा का प्रचार भी इस मठ को स्थापित करने का मकसद था।

Monday 10 July 2017

ज़ेन्ट्सु  -जी बौद्ध मठ,  कागावा  प्रीफेक्चर,जापान

ज़ेन्ट्सु  -जी बौद्ध मठ जापान के  कागावा  प्रीफेक्चर में स्थित है। ह 813 में कूकेई के पिता ज़ेंटु साकी ने स्थापित किया था। कूकेई जापान के प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षु थे यह मठ उनका जन्म स्थान भी था। 

मोटोयामा -जी बौद्ध मठ,  कागावा  प्रीफेक्चर,जापान

मोटोयामा -जी बौद्ध मठ जापान के  कागावा  प्रीफेक्चर में स्थित है। इसे 807 में सम्राट हेईजी के  निर्देश पर  स्थापित किया गया था। इस  मोटोयामा -जी बौद्ध मठ का मुख्य हॉल जो सन1300 में पूरा हुआ यह जापान का राष्ट्रीय धरोहर के रूप में नामित है। 

Friday 7 July 2017

मोत्सू -जी बौद्ध मठ, इवाते  प्रीफेक्चर,जापान

 मोत्सू -जीबौद्ध मठ  बौद्ध धम्म की   तेंदई संप्रदाय का मुख्यालय है जिसे 850 में बनाया गया था। यह  स्थान  यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल के रूप में सूचीबद्ध है। माना जाता है कि यह पर एक समय 40 इमारतें थीं जिस का निर्माण  कीमती धातुओं और मूल्यवान लकड़ी से किया गया था ,साथ ही 500 मठों थे जहा बौद्ध  भिक्षुओं द्वारा धम्म  की शिक्षा दी जाती थी।  13 वीं शताब्दी में विनाशकारी आग और बाद के वर्षों में युद्धों ने  इन में से ज्यादातर को ख़त्म कर दिया। अब यह एक हॉल जिस में बुद्ध की मूर्ति है एक बिल्डिंग जिस में बौद्ध धम्म की शिक्षा दी जाती है एक गार्डन और एक तालाब ही बचा  है लेकीन पुराने बौद्ध अवशेष  अभी भी देखे जा सकते है। वर्ष के निश्चित समय में तालाब फूलों से फूलों से घिरा हुआ रहता है यह बगीचे के सबसे सुंदर दृश्य के रूप में माना जाता है।

Monday 3 July 2017

चुसन-जी बौद्ध मठ, इवाते  प्रीफेक्चर,जापान

चुसन-जी बौद्ध मठ  को  फुजिवारा नो कियोहीरा द्वारा 1095 में बनाया गया था। 1100 से पहले इस क्षेत्र में बौद्ध गतिविधि का पुरातात्विक या ऐतिहासिक रिकॉर्ड नहीं है।