Sunday 27 December 2015

बौद्धनाथ स्तूप काठमांडू नेपाल
बौद्धनाथ काठमाण्डू के पूर्वी भाग में स्थित प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप तथा तीर्थस्थल है। एसा माना जाता है कि यह दुनिया के सबसे बड़े स्तूपों में से एक है। यह विश्‍व धरोहर में शामिल है।बौद्धनाथ स्तूप का निर्माण नेपाली लिच्छवि राजा ने सिवादेवा ने 590-604ईसवी के आस पास किया था कुछ अन्य नेपाली इतिहासकार बताते है राजा मानादेवा के शासनकाल के लिए 464-505ईसवी में इस का निर्माण हुआ है, तिब्बती स्रोतों से यहा स्तूप होने की बात पता चली और इसे 15 वीं या 16 वीं सदी में खोदा गया जहा राजा अंशुवर्मा (605-621ईसवी) के अवशेष वहाँ से मिले ,तिब्बती राजा त्रिसोंग दैटसन का नाम भी इस स्तूप के निर्माण में जोड़ा जाता है। नेपाल के हेलम्बू प्रान्त के बौद्ध भिक्षु योलमो नगंगचंग शाक्य जंगपो को इस स्तूप को पुनर्जीवित करने का श्रेय जाता है। इस स्तूप के बारे में माना जाता है कि जब इसका निर्माण किया जा रहा था, तब इलाके में भयंकर अकाल पड़ा था। इसलिए पानी न मिलने के कारण ओस की बूंदों से इसका निर्माण किया गया। स्तूप 36 मीटर ऊंचा है और स्तूप कला का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।

अप्रैल 2015 नेपाल भूकंप में इस स्तूप को क्षति पहुंची है और इस में दरारे आ गयी है इस के ऊपरी भाग को हटा दिया गया है ,ताकि इसेसुधरा जा सके जो अक्टूबर 2015 तक पूरी होने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment