Friday 18 September 2015

लंकारमा दोगबा , अनुराधापुरा, श्रीलंका
लंकारमा श्रीलंका के प्राचीन राज्य अनुराधापुरा, में राजा वलागम्बा द्वारा निर्मित एक स्तूप है। प्राचीन स्तूप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है पर इसे बाद में फिर से निर्मित किया गया
स्तूप अपने दौर में जमीन के ऊपर 10 फीट (3 मी) बना रहा होगा ।स्तूप का व्यास 45 फीट (14 मीटर) है। इस स्तूप में जो आंगन है वो आकर में गोल है और उसका व्यास 1332 फीट (406 मीटर) है। स्तूप के खंडहर के आस पास खम्भों की पंकतिया है और इसमें कोई संदेह नहीं है की स्तूप के ऊपर एक छत रही होगी जो इन खम्भों पर टिकी होगी और इस स्थान को कभी बौद्ध भिक्षु अपने निवास के तौर पर इस्तेमाल करते हो गेए इस तरह की स्थापत्य को श्रीलंका में वतडागे कहते है ऐसा ही एक स्तूप भारत के आंध्रप्रदेश के अमरावती में भी मिलता है
वीजा नियम : श्रीलंका के लिए भारतीय सैलानियों को पहले से वीजा लेने की कोई जरूरत नहीं होती है। आपके पास सि़र्फ एक वैध पासपोर्ट होना चाहिए। इसके बाद भारतीय सैलानियों को कोलंबो पहुंचने के बाद वहीं वीजा जारी कर दिए जाते हैं। श्रीलंका के लिए भारतीयों को पहले से वीजा लेने की जरूरत केवल विशेष परिस्थितियों में ही होती है।
मुद्रा : श्रीलंका की मुद्रा रुपया है। भारत के 100 रुपये आम तौर पर 230 श्रीलंकाई रुपये के बराबर होते हैं

No comments:

Post a Comment