Sunday 28 June 2015

युन्जु बौद्ध मंदिर (बीजिंग ) ,चीन
युन्जु बौद्ध मंदिर चीन की राजधानी बीजिंग से 70 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में मौजूद है ,


यह मंदिर 7 वीं शताब्दी की शुरुआत में बनाया गया था।616 में, पहली बार बौद्ध भिक्षु जिंगवा दवरा बौद्ध धर्म के शास्त्रो को पत्थर पर उकेरा गया था क्यों की उस समय बौद्ध और ताओ धर्म में संघर्ष चल रहा था और भिक्षु को डर कही उन की हत्या न कर दी जाये और बौद्ध भिक्षु जिंगवा अपने ज्ञान को किसी तरह सुरक्षित रखना चाहते थे इस लिए उन्होंने उस को पत्थर पर उकेरा ,बौद्ध शास्त्रों और धर्म उपदेशो को पत्थर पर उकेरने का काम करीब 1000 वर्षो चला और 1655 में जा के खत्म हुआ। सुई और तांग साम्राज्य के समय 12 बौद्ध सूत्र पत्थर पर उकेरे गए ,लियाओ और जिन साम्राज्य के समय खितन त्रिपिटक को पत्थर पर उकेरा गया जो चीनी भाषा में बौद्ध धर्म शास्त्रो का एक मात्र बचा हुआ हिस्सा है ,, 1,122 बौद्ध धर्म ग्रंथ जो 3572 खंडों में 77,000 लकड़ी के पट्टे पर उकेरे गए है यह हज़ारो सैलानियों को आकर्षित करते है

No comments:

Post a Comment