Monday 23 March 2015

बोमडिला मठ अरुणाचल प्रदेश ,भारत

बोमडिला मठ अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है जो अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला शहर में है 2 , 700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बोमडिला वेस्ट कमेंग जिले का हेडक्वॉर्टर है यहा है यही है बोमडिला मठ जिसे वर्ष 1965 में इसे 1965-66 में त्सोना गोंटसे रिनपोछे के 12वें अवतार द्वारा बनवाया गया था

मुख्य गोम्पा की तीन डिवीज़नें हैं- लोअर गोम्पा, मध्य गोम्पा और ऊपरी गोम्पा। ऊपरी गोम्पा को मुख्य मठ माना जाता है।

लोअर गोम्पा तिब्बती वास्तुकला की समृद्धि को दर्शाते हुए मुख्य बाज़ार के अंत में स्थित है। वहीं मध्य गोम्पा मुख्य बाज़ार से 2 कि.मी. दूर है। लोअर गोम्पा के अंदर एक विशाल प्रार्थना कक्ष भी है। लोगों की आम धारणा है कि यहाँ घंटी बजाने से मनोकामनाएं पूरी होती है।

मध्य गोम्पा में एक ब्लू चिकित्सक बुद्ध है जो चिकित्सा का भगवान भी कहा जाता है क्योंकि स्थानीय लोगों का ऐसा मानना है कि यह रोगों का इलाज करता है। तीनों गोम्पा में से मध्य गोम्पा सबसे पुराना है। लोअर गोम्पा और मध्य गोम्पा के अलावा जी.आर.एल मठ में ऊपरी गोम्पा भी है जो मठ का प्रमुख भाग है।

No comments:

Post a Comment