Friday 6 March 2015

बागान बौद्ध मंदिर म्यांमार

यह है म्यांमार में स्थित बागान बौद्ध मंदिर म्यांमार में प्रचलित कथाओ के अनुसार यह 11 वीं और 13 वीं शताब्दियों के बीच बनाए गए थे यहा करीब 10000 बौद्ध मंदिर थे 1287 में राजाओं द्वारा कुबलई खान को सम्मान करने से मना करने के बाद मंगोलों ने गुस्से में कई मंदिर गिरा दिए।पर शायद मंगोल सेना यहा तक पहुंच ही नहीं पायी पर उस ने इस जगह को नुकसान जरूर पहुचाया कभी 50,000 हज़ार से 200,000 लाख लोगों की आबादी का यह शहर मंगोलों के कारण एक छोटा नगर बस बन गया और यह शहर वापस इतिहास में अपना गौरव नहीं पा सका

वैसे म्यांमार जाना भारतीय नागरिको के लिए आसान नहीं है म्यांमार में भारतीयों को वीसा लगता है -

म्यांमार तक कोई हवाई उड़ान नहीं है यहा थाईलैंड हो कर जाना पड़ता है

परन्तु , भारत - म्यांमार- थाईलैंड तक एक सड़क प्रस्तावित है जो 2016 तक पूरी होने की उम्मीद है फिर म्यांमार भारत से सड़क के रस्ते जुड़ जायेगा

No comments:

Post a Comment