Thursday 5 March 2015

तोजी बौद्ध मंदिर (जापान)
तोजी बौद्ध मंदिर जापान के क्योटो शहर में है और क्योटो शहर को स्थानीय बोली में स्मार्ट सिटी कहा जाता है जो सांस्कृतिक परंपराओं और आधुनिकता का मेल है। क्योटो ने अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ ही आधुनिक जरूरतों को समाहित किए हुए है। यह शहर अपनी सांस्कृतिक विरासत की नींव पर बना है।
यह मंदिर भारत में जब चर्चा का विषय बन गया जब भारत के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने जापान में इस मदिर का दौरा किया

मंदिर का इतिहास
सैकड़ों वर्ष पुराना तोजी मंदिर जापान के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। इसकी स्थापना हान काल के दौरान हुई थी।
पांच मंजिला मुख्य पगोडा यह मंदिर और क्योटो दोनों जापान के संस्कृति काप्रतीक है और इसे शहर के कई स्थानों से देखा जा सकता है। क्योटो स्थित तोजी मंदिर यूनेस्को में शामिल विश्व धरोहर स्थलों में से एक है।यह मंदिर 752 ईस्वी में में बना था और पूरा का पूरा लकड़ी का बना है।
इसमें पांच मंजिला पगौडा बने हुए। यह पगौडा 187 फुट ऊंचा है और पांच मंजिला है। तोजी मंदिर लकड़ी से बनी जापान की सबसे ऊंची इमारत है। इस मंदिर में जापान की सबसे बड़ी कांसे से बनी भगवान बुद्ध की विशालकाय मूर्ती है।तोजी मंदिर यूनेस्को की विश्व विरासतों की सूची में शामिल है।बौद्ध धर्मं को मानने वालो के लिये यह मंदिर किसी तीर्थ से कम नहीं है।

No comments:

Post a Comment