Friday 6 March 2015

सम्राट अशोक का रूपनाथ मध्य प्रदेश,का शिलालेख

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बहोरीबंद के समीप रूपनाथ है यहा सम्राट अशोक का एक शिलालेख मिला है।
रूपनाथ में मौर्य शासक अशोक का लघु शिलालेख सं.1 यहाँ एक चट्टान पर उत्कीर्ण है। लेख में अशोक यह दावा करते हैं कि उसके धम्म प्रचार के फलस्वरूप भारत के निवासी अपने नैतिक आचरण के कारण देवताओं से मिल गये हैं। वैसे इस शिलालेख की भाषा आम समझ में नहीं आती लेकिन इसका पुरातत्व विभाग ने इसका रूपांतर किया है। हालांकि यह भी ज्यादा पुष्ट नहीं लेकिन लिखे रूपांतर के अनुसार सम्राट अशोक ने यहां स्वयं इस स्थान को महत्वपूण्र माना है। दरअसल सम्राट अशोक के बौद्ध धर्म तथा मध्यप्रदेश का रिस्ता गहरा है। कहा जाता है कि अशोक ने उज्ज्यनी अर्थात उज्जैन जाते वक्त संभवत: रूपनाथ पहुंचे थे। यहां के लोगों का मनना है कि यही वह महत्वूपर्ण शिलालेख है जिसे स्वयं अशोक ने संपादित किया था हा


लांकि इसके प्रमाण नहीं ।

No comments:

Post a Comment