Thursday 5 March 2015

चनेटी स्तूप, हरियाणा
चनेटी स्तूप हरियाणा के यमुनानगर के चनेटी गांव में है।
चनेटी गांव में स्थित बौद्ध स्तूप सम्राट अशोक के समय में यह क्षेत्र बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण केंद्र था। यहां एक बौद्ध मठ व दस स्तूप थे। इनमें से चनेटी स्तूप एक है।
पुरातत्व विभाग ने सम्राट अशोक के काल में निर्मित चनेटी के बौद्ध स्तूप को संरक्षित करने के नाम पर नया रूप दे डाला। विभाग ने स्तूप के पुराने स्वरूप को बरकरार रखने के बजाए नई ईटें लगाकर सीमेंट से प्लास्टर कर दिया, जिससे परिक्रमा पथ के चारो ओर स्थित 52 वेदिकाओं के चिन्ह दब गए जो इस बात की पुष्टि करते थे कि यह मौर्य कालीन स्तूप है। बौद्धिस्ट फोरम ने स्तूप के स्वरूप में परिवर्तन पर आपत्ति जताते हुए पुरातत्व विभाग के निदेशक को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है नवीनीकरण के समय पुरातत्व संरक्षित नियमों का ध्यान क्यों नहीं रखा गया।

No comments:

Post a Comment